Home latest बीजेपी के लोग इमरजेंसी के समय जेल में गए, कांग्रेस के लोग...

बीजेपी के लोग इमरजेंसी के समय जेल में गए, कांग्रेस के लोग इंदिरा गांधी जेल गई तब जेल में गए ,फर्क इतना ही है

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, जोधपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में इमरजेंसी के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब देते हुए कहा कि  देखिए फर्क इतना ही है जब इमरजेंसी लगी थी उस वक्त कई लोग जेल गए थे, इमरजेंसी की जो घटना थी उसको ले के कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी जब वापस आंधी चली उनकी तब प्रधानमंत्री बनीं तब भी हमनें पब्लिकली कहा इसमें कई खामियां हुई ,कुछ गलतियां हुई हैं ,उसके लिए हमें खेद है , वो चैप्टर क्लोज हो गया , इससे ज्यादा आप क्या चाहते हैं ? जेल हम भी गए हैं, भजनलाल जी को नहीं मालूम है।

वह इमरजेंसी के समय जेल गए और हम इंदिरा गांधी के समर्थन में जेल गए फर्क यह है

इतना ही फर्क है कि वो गए जेल इमरजेंसी के अंदर गए और हम लोग जेल गए जब इंदिरा गांधी को आपने जो चुनाव जीत कर आई थी चिकमंगलूर से बावजूद उसके आपने पार्लियामेंट से उनको निष्कासित कर दिया और जेल भेज दिया उनके समर्थन में लाखों लोग जेल गए हैं हिंदुस्तान भर के अंदर। दो हजार लोग तो मेरा ख्याल से जोधपुर से गए होंगे तो वो माहौल अलग था, उनको भजनलाल जी को भी इत्ते नए हैं न वो, पहली बार मुख्यमंत्री बने गए पहली बार विधायक बने हैं नौजवान हैं तो अभी उनको कई जानकारियां हैं नहीं इसलिए ऐसी बातें वो बोल देते हैं, माइंड नहीं करना चाहिए। वो भजनलाल जी हैं , भजनलाल जी भजन करने वाले भी होते हैं , उनको तमाम बातों की जानकारी नहीं है।

संजीवनी घोटाले को लेकर गहलोत बोले

हमें उम्मीद थी कि वह केस वापस ले लेंगे तीन बार सांसद रहे हैं, दो बार कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री हैं, छोटी बात नहीं है बहुत बड़ी बात है, उनके पास पावर है, यदि वह अपने आप को गजेंद्र सिंह शेखावत संजीवनी घोटाले के  मामले में निर्दोष मानते हैं तो खुद को साबित करें और जिन पीड़ितों का पैसा डूबा हुआ है ,उनका पैसा दिलाने की कोशिश करें । हमने लड़ाई सिर्फ पीड़ितों की तो लड़ी है, हमारे व्यक्तिगत कोई दुश्मनी थोड़ी है, यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version