Home latest बीनारायण गेट से सिरकी वाले हनुमान जी तक चला JCB, सड़क होगी...

बीनारायण गेट से सिरकी वाले हनुमान जी तक चला JCB, सड़क होगी 40 फीट चौड़ी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

70% लोगों ने खुद हटाया कब्जा

भरतपुर। सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने बीनारायण गेट से सिरकी वाले हनुमान जी मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। JCB की मदद से सुबह 7 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। इस मार्ग को 40 फीट चौड़ा किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने छोटा-मोटा विरोध भी किया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा बल भी मौजूद रहा।

नगर निगम के सचिव ने बताया कि निगम ने काफी पहले ही कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे और मुनादी कराई थी। तीन माह पहले ही अतिक्रमण के निशान लगा दिए गए थे। इसके बाद 70% लोगों ने खुद ही अपने मकान-दुकान व अन्य निर्माण हटा लिए।
अब भी 30% लोग बचे थे। इनमें से कुछ लोग अभी मकान हटा रहे हैं, उन्हें निगम एक सप्ताह का और मौका दे रहा है। लेकिन जिन्होंने हटाना शुरू ही नहीं किया, उनके खिलाफ नगर निगम ने आज कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। JCB से पक्के चबूतरे, टिन-टप्पर और दुकानों के आगे बढ़े हिस्से तोड़े गए। इस दौरान छोटा-मोटा विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version