- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
2000 से अधिक विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन
जयपुर। विद्यार्थियों के करियर निर्माण और उच्च शिक्षा के लिए सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से राइटयूनी द्वारा आयोजित “बिगेस्ट एमबीए फेयर–2026” का भव्य आयोजन सोमवार को रामाडा होटल, राजा पार्क, जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 
इस मेगा एमबीए फेयर में देशभर से आए 35 से अधिक प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। फेयर के दौरान लगभग 2000 छात्र-छात्राओं को एमबीए से संबंधित करियर विकल्पों, एडमिशन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप तथा उच्च शिक्षा के अवसरों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केमिकल इंजीनियर और आई आई एम से एमबीए अनिल सोमानी तथा विशिष्ट अतिथि आईआईएम इंदौर से गजेंद्र सिंह और सीए शिव शर्मा रहे। फेयर में फास्टीमा बिजनेस स्कूल, जेके बिजनेस स्कूल, एनडीआईएम दिल्ली, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद गुजरात, पर्ल एकेडमी, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (गुजरात), जीएल बजाज (दिल्ली) एवं तक्षशिला बिजनेस स्कूल सहित प्रमुख एमबीए संस्थानों की सहभागिता रही।
*राइटयूनी के डायरेक्टर दीपक शर्मा* ने कहा कि राइटयूनी संपूर्ण भारतवर्ष में विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को कैट, सीमेंट, मैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं पर नि:शुल्क गाइडेंस दी गई, जिससे उन्हें सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और आयोजन को अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
- Advertisement -















































