बिडयारी पुलिया पर पानी में स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

0
158
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीओ बयाना ने की सख्त कार्रवाई

भरतपुर: भरतपुर के बिडयारी पुलिया पर खतरनाक स्टंटबाजी कर जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सीओ बयाना कृष्णराज जांगिड़ के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।

भरतपुर के बिडयारी पुलिया पर पानी के बहाव क्षेत्र में छलांग लगाकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ बयाना कृष्णराज जांगिड़ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों भोलू उर्फ रचित पुत्र वीरी सिंह एवं अखिलेश पुत्र परशुराम, निवासी पुरा बाई खेड़ा को डिटेन कर कानूनी कार्रवाई की। युवकों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसा न करने का संकल्प लिया।

सीओ ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे मामलों में समझाइश दी गई थी, लेकिन खतरनाक हरकतें दोहराने पर बी एन एस एस की धारा 170 शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आमजन को संदेश दिया है कि रील व वीडियो के चक्कर में जान जोखिम में ना डालें। बरसात में नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और माता-पिता भी बच्चों पर निगरानी रखें।।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here