- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां राजकीय महाविद्यालय में बी ए पार्ट द्वितीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 17 मार्च सोमवार को सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवराज झांझड़िया ने बताया कि महाविद्यालय में सोमवार 17 मार्च को सुबह 9 बजे बीए पार्ट द्वितीय सेमेस्टर तृतीय एवं बीए पार्ट द्वितीय सेमेस्टर प्रथम की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी ।उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अपने साथ भूगोल प्रायोगिक फाइल ,एडमिट कार्ड, परिचय पत्र तथा ड्यू विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 6 सौ रुपए प्रति परीक्षा की रसीद साथ मे लाना होगा ।
- Advertisement -
















































