Home latest भीषण गर्मी..पानी को तरस रहे हैं मजदूर..

भीषण गर्मी..पानी को तरस रहे हैं मजदूर..

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माल बेचने आने वाले किसान भी पैसे से खरीदने को मजबूर

भरतपुर । कुम्हेर गेट स्थित जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भीषण गर्मी में भी यहां पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।  मंडी में आने वाले किसान, मजदूर पानी के लिए तरस रहे हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाहर से पानी के कैंपर या बोतल मंगाने को मजबूर हैं। मंडी सचिव और अध्यक्ष को कही बार अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा।

मजदूर जसवंत सिंह ने बताया कि कृषि उपज मंडी में पीने के पानी के लिए तरस रहे है। व्यापारियों के द्वारा भी मजदूरों के लिए पानी का इंतजाम नहीं किए गए। जो भी किसान अपना माल बेचने मंडी में आता है तो उसे भी पानी नसीब नहीं होता। मजदूरों के साथ किसानों को भी बाहर से पैसे से पानी खरीदना पड़ता है। इस मंडी में करीब 200 से अधिक किसान हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version