Home education भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आए बच्चे, ‘परींडे लगाओ’ अभियान  

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आए बच्चे, ‘परींडे लगाओ’ अभियान  

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: बृजकिशोर पारीक, जोधपुर

जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण को लेकर सामाजिक संगठनों के साथ अब बच्चे भी आगे आ रहे हैं। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे “परींडे लगाओ” अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया।

संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 500 परींडे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में संस्था लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में परींडे वितरित कर रही है और आमजन को भी पक्षियों की देखभाल के लिए प्रेरित कर रही है।

स्कूल में बच्चों ने दिखाया उत्साह

भेरूबाग स्थित सरदार दून स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह से परींडे लगाए। इस अवसर पर चेष्टा डाकलिया, अर्थ सुराणा, प्रयाग सोनी सहित कई विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

प्रकृति संरक्षण का संदेश

संस्था की संरक्षक निरूपा पटवा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से यह संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचेगा।

सहयोग और सराहना

कार्यक्रम में निधि जैन, कविता सोनी, ऋचा जैन, अंकिता परिहार, मीनाक्षी जैन, मधु कटारिया, चन्द्रा जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मयूरी खत्री ने संस्था और टीम का आभार व्यक्त किया।

अध्यापक प्रदीप कंसारा और शिबा ने बताया कि इस तरह के अभियानों से बच्चों में प्रकृति, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version