लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। मोती महल झंडा प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनुदेव सिनसिनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एसीजेएम कोर्ट-2 में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
सीओ सिटी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भरतपुर राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह द्वारा मथुरा गेट थाना में दर्ज कराया गया था।
⚠️ क्या है पूरा मामला
शिकायत के अनुसार, आरोपी मनुदेव सिनसिनी ने मोती महल के पीछे स्थित ऐतिहासिक गेट को कार से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां रियासतकालीन झंडा लगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सूचना मिलने पर नदबई थाना पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर भरतपुर लाया गया।
आगे की जांच जारी
पुलिस अब इस घटनाक्रम में उपयोग किए गए वाहन, मोबाइल फोन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।