लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – नगर माहेश्वरी महिला संगठन नवरात्र की पूर्व संध्या से दो दिवसीय “रंगताली गरबा महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन रामेश्वरम हरणी महादेव परिसर में करेगा।
आयोजन की तैयारियाँ
इस सिलसिले में नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी और सचिव सोनल माहेश्वरी के सानिध्य में सभी क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष और सचिवों ने नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी भवन पर महोत्सव की आगामी तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम के पास का भी विमोचन किया गया।
महोत्सव की विशेषताएँ
-
रंगताली महोत्सव में सभी क्षेत्रीय सभाओं की महिलाएँ पारंपरिक रंग-बिरंगी पोशाकों में अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी।
-
बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और युवतियों के ओपन राउंड होंगे।
-
सभी राउंड में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उपस्थित सदस्य
मीटिंग और पास विमोचन में निशा सोनी, मोना डाड, निलम दरगड़, रेखा लढ़ा, सीमा बिडला, चेतना जागेटिया, कल्पना सोमानी, राखी राठी, गीता गांधी, रेखा धूत, सुमन सोमानी, आशा माहेश्वरी, रेखा बांगड़, संगीता काकानी सहित सभी प्रभारी और कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
