लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन बडा मंदिर की बैठक अध्यक्ष कपिल बाहेती की अध्यक्षता में हरणी महादेव स्थित सोनी की धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में सचिव मुकेश सोनी ने बताया कि उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने संस्थान और व्यापारी बंधुओं के हित में अपने सुझाव, विचार और राय साझा की।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। उन्हें तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कपिल बाहेती ने कहा, “बुजुर्ग हमारा गौरव हैं। उनके मान-सम्मान में ही हमारा मान-सम्मान है। उनका आशीर्वाद हमारे लिए बड़ी ताकत है।”
कोषाध्यक्ष विनोद नागोरी ने बैठक में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में छितरमल बाहेती, बालू डांगी, मुकेश काबरा, सुंदरलाल काबरा, प्रकाश चौधरी, बालकिशन खंडेलवाल, सत्यनारायण बाहेती, रामेश्वर लाल खटोड़, घीसुलाल बाफना, महावीर मांडोत, महावीर नागोरी, अशोक पोखरना, रमेश बाहेती, गुड्डू खमेसरा, नवीन डाड, राजू चपलोत, सुरेश पोरवाल, गौरव सोमानी, अमित खंडेलवाल, ओम काबरा, अजीत नंदावत, मुकेश नागौरी, मोहित बाहेती, कपिल नंदावत, प्रेम खमेसरा, सुनिल चौधरी, संजय काबरा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।















































