भीलवाड़ा दुग्ध संघ ने लॉन्च की ‘सरस केसर काजू कतली’

0
138
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) – भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने उपभोक्ताओं के लिए सरस मिठाइयों में नवाचार करते हुए ‘सरस केसर काजू कतली’ का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन संघ के प्रबंध निदेशक बिमल कुमार पाठक ने किया।

पाठक ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रम, शादियों, त्योहारों और विशेष आयोजनों में उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह उत्पाद पेश किया गया है। सरस केसर काजू कतली 200 ग्राम पैक के लिए ₹180 और प्रति किलोग्राम ₹900 की कीमत में उपलब्ध होगी।

इसे आकर्षक और सुरक्षित पैकेजिंग में तैयार किया गया है, जो उपहार के रूप में भी उपयुक्त है। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रभारी विपणन त्रिभुवन पाटीदार, प्रभारी लेखा मुकेश लढ़ा, सभी विभागाध्यक्ष और विपणन टीम मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here