लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- राजेंद्र शर्मा जति की रिपोर्ट
भरतपुर। गुजरात के मोडासा शहर के शामलाजी बायपास इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भरतपुर के युवक सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब कार माजुम नदी पर बने पुल से करीब 40 फुट गहरी नदी में गिर गई।
मोडासा में निजी स्कूलों में नीट और जेईई के टीचर के चारों
मृतकों में भरतपुर शहर के संजय नगर कॉलोनी निवासी कपिल उपाध्याय (पुत्र अवधेश उपाध्याय) भी शामिल हैं। चारों युवक मोडासा में निजी स्कूल और नीट-जेईई की निजी ट्यूशन क्लासेस में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।
कपिल के साले प्रदीप के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे कपिल ने बच्चों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। लेकिन महज दो घंटे बाद ही यह हादसा हो गया।
कपिल अपने पीछे 7 वर्षीय बेटे अव्यांश और डेढ़ साल के बेटे गोविंद को छोड़ गए हैं। वह चार जुलाई को ही भरतपुर आए थे और परिवार के साथ गुजरात में रहते थे।
हादसे के बाद भरतपुर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
