- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। भरतपुर-गोवर्धन रोड पर तुहिया गांव के पास सड़क पर पानी बहने से आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश से छोड़े गए पानी के कारण सड़क पर गड्ढे पानी में छिप गए हैं, जिससे वाहन चालक और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। राहगीर पूरन सिंह ने बताया कि मानसून समाप्त होने के बाद भी पानी की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, और सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जिससे गिरकर चोट लगने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क सुरक्षित रूप से उपयोग की जा सके।
- Advertisement -


















































