Home education भरतपुर में SI परीक्षा का दूसरा दिन, 72 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा...

भरतपुर में SI परीक्षा का दूसरा दिन, 72 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा जारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित SI भर्ती एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 का आज दूसरा दिन है। जिले में कुल 72 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर शुरू हुआ।

सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू कर दी गई, जबकि 10 बजे सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।

सख्त जांच और सुरक्षा व्यवस्था

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों के गहने, कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड तक हटवाए गए, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

21 हजार अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना

प्रशासन के अनुसार आज लगभग 21,000 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। पहले दिन करीब 7,000 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस की निगरानी

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में 12 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टीम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, RAS अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाधिकारी लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि अब तक परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रही है और किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने नहीं आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version