भरतपुर में सीवर टैंक से अज्ञात शव मिलने से सनसनी

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। भरतपुर के अटल बंध थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बी नारायण गेट के बाहर एक सीवर टैंक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर एएसआई हरीश चंद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीवर टैंक से शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here