Home rajasthan भरतपुर में प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया पौधरोपण

भरतपुर में प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया पौधरोपण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती- ब्यूरोचीफ

भरतपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

भरतपुर। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रविवार को लव कुश वाटिका, झील का बाड़ा में आयोजित “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री रावत का अकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।

वन महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version