Home crime भरतपुर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की...

भरतपुर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

भरतपुर। भरतपुर शहर के पाईबाग क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस की कोतवाली थाना टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

एहतियात के तौर पर दोनों कार्यालयों को तुरंत खाली कराया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात की गई है, जो बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर परिसर की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया, जिससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया कि ऑल इंडिया स्तर पर राजस्थान के पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसी के चलते सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि भरतपुर स्थित दोनों कार्यालयों को खाली कराकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version