लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय भरतपुर में केंद्रीय बजट को लेकर श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुनील यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा रहीं, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमन धाकड़ ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सुनील यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में श्रमिक वर्ग के लिए कई कल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं। जिला प्रभारी संजीव वर्मा ने किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि मोदी सरकार पिछड़े वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील है और बजट में ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चिन्तेश्वर सरपंच ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































