भारत विकास परिषद् बारां का 87वां नेत्र शिविर सम्पन्न

0
32
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
  1. बारां। भारत विकास परिषद् बारां शाखा एवं डी.डी. नेत्र सेवा फाउंडेशन, अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार  को खंडेलवाल धर्मशाला, बारां में 87वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर राजेन्द्र मोहन  पूण्य स्मृति में मदन मोहन भंडारी,पराग मोहन भंडारी एवम भंडारी परिवार के सहयोग से हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल ने बताया कि कोटा के डी डी नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर दिव्यांशु शर्मा की टीम ने मरीजों की जांच की। चयनित मरीजों को निःशुल्क कोटा ले जाकर लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे तथा मंगलवार को उन्हें शिविर स्थल पर वापस लाया जाएगा।समस्त मरीजो को निशुल्क दवाइया दी गयी।पूर्व में हुए कैम्प के मरीजो को चश्मे के नंबर दिए गए शिविर प्रभारी राजेन्द्र डंग एवम अमित अरोड़ा ने बताया कि कुल 120 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 42 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित किए गए। मंच संचालन सचिव हितेश खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर परिषद के पराग टोंगया,
 राजेश मित्तल ,डॉ वीरेंद्र माथोडीया, प्रवीण बंसल,रमाकांत गुप्ता ,राजेन्द्र डंग नरेश खंडेलवाल, मनोज मित्तल, अम्बिका शर्मा राजेन्द्र विजय, आदि सदस्य उपस्थित रहे
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here