भजनलाल शर्मा ने जनता स्टोर पर फुटपाथ पर की चाय पर चर्चा

0
91
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बापू नगर स्थित जनता स्टोर बसंत चौधरी के रेस्टोरेंट पर पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने पुराने साथियों के साथ चाय पी। सीएम  छात्र जीवन में जनता स्टोर पर अपने साथियों के साथ इन्ही थड़ियों पर बैठकर चाय- पानी पीते थे।

छात्र जीवन के दिनों को किया याद

इस दौरान जनता स्टोर व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत करना चाहा तो मुख्यमंत्री ने ये मालाएं बसंत चौधरी और  अन्य लोगों को पहना दी। बोले अपनों के साथ कैसी फोरमल्टी।  चाय फुटपाथ पर बैठकर ही बसंत चौधरी , महामंत्री मुकेश दाधिच, चेयरमैन जितेंद्र श्रीमाली और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कुल्हड़ चाय का आनंद लिया। इस दौरान सीएम ने अपने छात्र जीवन के संघर्ष को भी याद किया और चाय पर  प्रदेश की  राजनीति और  अपने मिलने वालों से चर्चा की। मुख्यमंत्री की चाय पर चर्चा से जनता स्टोर पर मौजूद सभी व्यापारी, छात्र खुश हुए । खासकर उनके पुराने मित्र जो कभी उनके सहपाठी या जूनियर रहे। सीएम की सादगी देखकर उनकी खुशी दुगनी हो गई। इससे पूर्व वे कॅामर्स कॅालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री की सादगी देखकर सभी लोग बहुत खुश हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस दौरान खूब  हंसी मजाक की और सभी को शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here