Home latest भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, सोमवार। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक परिवादी की परिवेदना को ध्यानपूर्वक सुना।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेकर समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, रोजगार, पेंशन, आवास, और अन्य जनहित से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version