- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
भेंट के दौरान राजस्थान में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और राजस्थान को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे।
