सेवर सेंट्रल जेल में भैया दूज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया, भाई-बहनें हुए भावुक

0
123
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सेंट्रल जेल, सेवर में भैया दूज पर्व का आयोजन
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुरुषों का प्रवेश वर्जित
भावुक माहौल में झलके भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती
 राजेंद्र शर्मा जती
भरतपुर। सेवर स्थित सेंट्रल जेल में आज भैया दूज का पर्व भावनाओं और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। मुलाकात के दौरान भाई और बहनें एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए।
जेल प्रशासन ने त्योहार की तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
भैया दूज के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं जेल गेट पर पहुंचीं। बहनों ने हाथों में मिठाई लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।
मुलाकात के दौरान जब बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, तो कईयों की आंखें नम हो गईं, वहीं भाइयों के भी आंसू छलक पड़े।
जेल अधीक्षक परमजीत सिंह संधू ने बताया कि “भैया दूज पर्व के चलते बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा दृष्टि से विशेष जाप्ता तैनात किया गया। इस अवसर पर पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया और केवल महिलाओं व बच्चों को अंदर आने की अनुमति दी गई। भीतर किसी अन्य वस्तु को ले जाने की इजाज़त नहीं थी, केवल मिठाई ले जाई जा सकती थी।”
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here