- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
लोकेशन – पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर)।
उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला स्थित आईटी केंद्र पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासक सीमा चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक कैलाश मेघवाल, चिकित्साकर्मी दीपा चौधरी सहित केंद्र के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके संघर्ष को स्मरण करते हुए समाज में जनजागरण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
