लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तहसील स्तर पर होगा संगठन ,कार्य योजना पर की चर्चा
जयपुर,।(आर एन सांवरिया)
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय में जयपुर जिले की पदाधिकारी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में जिला प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, संभाग संगठन मंत्री कैलाश शर्मा एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री महेश चतुर्वेदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं योजनाएं बनाई गई:
संभाग स्तरीय युवा अभ्यास वर्ग का आयोजन
प्रदेश स्तरीय महिला अभ्यास वर्ग की तैयारी
बीएमएस परिचय वर्ग का संचालन
बीएमएस स्थापना दिवस का आयोजन
जिले की समस्त तहसीलों में बीएमएस की कार्यकारिणियों के गठन की प्रक्रिया
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने एवं श्रमिक हितों की प्रभावी अभिव्यक्ति हेतु अपने सुझाव एवं संकल्प साझा किए।


















































