लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की पूज्य माता स्व. सत्यवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राठौड़ मंगलवार को मालवीय नगर स्थित अणु विभा केंद्र में आयोजित शोक सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।