लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | रूपनारायण सांवरिया
जयपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के अमूल्य विचारों और मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, सेवा भाव और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश चनाना सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आमजन और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा देता है। यह कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम भी है।



















































