लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर(रूपनारायण सांवरिया)। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अशोभनीय एवं अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में चाँद पोल बाजार में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और भारतीय संस्कारों एवं मर्यादाओं की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं के लिए प्रतीकात्मक रूप से टी-शर्ट भी भेंट की गई, जिसमें संदेश अंकित था:
“ना देश का सम्मान, ना संस्कारों का सम्मान, कांग्रेसी नेता देश का मान रखे, अपने संस्कारों का ख्याल भी रखे।”
-
भाजपा महिला मोर्चा ने इस प्रदर्शन को भारत की छवि और संस्कारों पर आघात बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
-
प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मूल्यों और मर्यादाओं से भटक चुकी है और मानसिक दिवालियापन की कगार पर है।

-
उन्होंने सभी भारतीय महिलाओं से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय आवाज उठाने का आह्वान किया।
-
विरोध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भारत की गरिमा, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा का संकल्प बताया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश टीम की अंजू मिश्रा, वर्तिका सेन, मूर्ति मीना, जयपुर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने यह संदेश दिया कि देश की प्रतिष्ठा और संस्कृति की सुरक्षा के लिए किसी भी अशोभनीय कृत्य का विरोध जारी रहेगा।


















































