भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाया वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग (झालावाड़)। डग क्षेत्र में वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।

गंगधार, डग, चौमहला और उन्हेल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और बालाजी महाराज से वसुंधरा राजे सिंधिया की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम के तहत डग, चौमहला, उन्हेल और गंगधार की गौशालाओं में गौ माता का पूजन कर उन्हें हरा चारा खिलाया गया। साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सभी बूथ अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here