Home latest भाजपा का 47वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा: श्रवण...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा: श्रवण सिंह बगड़ी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 5 से 12 अप्रैल तक जिला, मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

5 से 7 अप्रैल: सजेंगे भाजपा कार्यालय

उन्होंने बताया कि 5 से 7 अप्रैल तक जिला स्तर पर भाजपा कार्यालयों को फूलों, रंगोली और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

6 अप्रैल: ध्वजारोहण और विकास यात्रा

स्थापना दिवस के दिन 6 अप्रैल को जिला कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराया जाएगा। कार्यकर्ता ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। इस दिन विकास यात्रा निकाली जाएगी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

7 अप्रैल: स्वच्छता अभियान और सम्मान कार्यक्रम

7 अप्रैल को जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अस्पताल परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

10 से 12 अप्रैल: ‘बस्ती चलो अभियान’

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक ‘ग्राम एवं बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों से संवाद और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

11 अप्रैल: फूले जयंती पर कार्यक्रम

11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version