Home latest भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने ली मोर्चों की समीक्षात्मक बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने ली मोर्चों की समीक्षात्मक बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्यामप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस व आपातकाल के 50 वर्ष पर होगी विचार गोष्ठी

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला कार्यालय पर संगठन के सभी मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर पार्टी स्थापना दिवस से लेकर अंतराष्ट्रीय योग दिवस तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने विगत 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस से लेकर गांव बस्ती चलो अभियान, अम्बेडकर जयंती, वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, अहिल्याबाई होलकर जयंती, तिरंगा यात्रा, सिंदूर यात्रा, संकल्प से सिद्धि तक अभियान, विकसित भारत संकल्प सभा सहित 17 से 20 जून तक आयोजित मंडल एवं जिला स्तर योग शिविर जैसे विभिन्न आयोजनों की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस एवं 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय के 50 वे वर्ष के उपलक्ष्य में 24 जून मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रातः 11.30 बजे विचारगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन आपातकाल के योद्धाओं को भी सम्मानित करेगा। बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह खैराबाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version