लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हनुमान चालीसा पाठ एवं कपड़े के थेले वितरण
बीकानेर। मानव चेतना जागृति न्यास के पांच सूत्री संकल्पों के तहत बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और दिव्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस श्रृंखला में जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्वामी विमर्शानंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया और नागरिकों को निशुल्क कपड़े के थैले वितरित किए गए।
आचार्य राजेंद्र जोशी ने हनुमान तत्व के महत्व और अनुशासन एवं समर्पण के संदेश को समाज में स्थापित करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वीणा शिक्षण संस्थान की कथक गुरु वीणा जोशी ने पाठ को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी की आरती हुई और सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का पूर्ण परित्याग करेंगे।
तबला वादन नवरत्न जोशी ने किया, जबकि संयोजन विजय कपूर ने किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस पांच सूत्री अभियान का उद्देश्य बीकानेर को “छोटी काशी” और विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करना है। न्यास के प्रेरक ब्रह्मलीन परमपूज्य स्वामी सम्वित सोमगिरि जी महाराज की प्रेरणा से यह कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से देश-विदेश में लगातार संचालित हो रहा है।