लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (आर एन सांवरिया)। भारतीय मजदूर संघ, जयपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
धरने की अध्यक्षता रणजीत गुर्जर ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला मंत्री महेंद्र सैनी और विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
-
सभी क्षेत्रों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
-
औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 एवं व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियाँ संहिता, 2020 में श्रमिकों की चिंताओं का समाधान किया जाए।
-
भारतीय श्रम सम्मेलन शीघ्र बुलाकर त्रिपक्षीय समितियों का पुनर्गठन किया जाए।
-
Employees’ Pension Scheme 1995 (ईपीएस-95) के तहत न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह की जाए।
-
Employees’ State Insurance Corporation (ईएसआईसी) की वेतन सीमा 42,000 और VGPF सीमा 30,000 रुपये की जाए।
-
भुगतान बोनस अधिनियम, 1965 की पात्रता सीमा वर्तमान वेतन स्तर के अनुसार बढ़ाई जाए।
-
विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 133 के अनुसार त्रिपक्षीय समझौतों को लागू कर कर्मचारियों की सेवा शर्तें सुनिश्चित की जाए।
-
योजना कर्मियों एवं संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।
-
सामान्य भर्ती पर प्रतिबंध हटाकर रोजगार की गारंटी दी जाए।
-
राज्य सरकार के बजट में श्रमिक हितों के लिए संशोधन किए जाएं।
जिला प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीना ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।