लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर)
बीकानेर में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष आयोजित रुद्राभिषेक एवं गोपाल गौयज्ञ कार्यक्रम में 151 ब्राह्मणों ने भाग लिया और सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज ने कहा कि गोचर ओरण पर प्रशासन की कब्जे की मानसिकता तत्काल बदलनी चाहिए और संत समाज इसे छेड़ने नहीं देगा।
सरजूदासजी ने चेतावनी दी कि यदि गोचर संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल गौमाता और गोचर ओरण संरक्षण के लिए किया गया है और इसमें किसी राजनीतिक पक्ष का कोई प्रभाव नहीं है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में दोपहर तक रुद्राभिषेक और गोपाल गौयज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य संत धरानंदजी महाराज, शिवबाड़ी मठ अधिष्ठाता श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज, नवलकिशोरदासजी महाराज, सुभाषगिरीजी महाराज, सूरजनाथजी महाराज, श्यामसुंदरदासजी महाराज, रामेश्वरानंदजी महाराज सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहा।
इस अवसर पर अनेक विद्वान ब्राह्मण और नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मदन जैरी, मुरलीधर पुरोहित, उमेश किराडू, विमल किराडू, सुशील किराडू, हिमांशु किराडू, भवानी व्यास, मदन छंगाणी, संतोष व्यास, शिव गहलोत, भगवान अग्रवाल, कन्हैयालाल भाटी, कैलाश सोलंकी, सूरजप्रकाश राव, मनोज सेवग, महेन्द्र परिहार, निर्मल उपाध्याय, गिरधर जोशी, कमल व्यास प्रमुख रूप से शामिल थे।
संत समाज और गौभक्तों ने इस मौके पर स्पष्ट संदेश दिया कि गोचर और गौमाता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसे कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता।