लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
बौंली क्षेत्र के गांवों में लगातार पैंथर का मूवमेंट देखने को मिल रहा है।
आज फिर एक बार रसूलपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में स्थित डुंगरी में पैंथर की मूवमेंट देखने को मिली ।
रसूलपुर गांव में लगातार पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों ने पैंथर के रेस्क्यू की मांग की ।
क्षेत्रीय वन अधिकारी गोकुलराम मीणा के निर्देशन में रसूलपुरा गांव में लगवाया पिंजरा।
वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जादोन ने बताया कि डूगंरी व वन क्षेत्र होने के कारण पैंथर की मूवमेंट यहाँ बनी रहती है।
पैंथर द्वारा किसी पर हमले की नहीं मिली शिकायत।
वन्य क्षेत्र व वन्य जीवों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की भी की अपील।
इस दौरान मौकै पर हीरा लाल गुर्जर वनरक्षक, प्रहलाद सिंह,घनश्याम शर्मा वृक्ष पालक,मनोज शर्मा वनमित्र,ग्रामीण शक्ति सिंह,भरत लाल,मान सिंह,वीर सिंह मौजूद रहे।
गौरतलब की बौंली क्षेत्र के थड़ोली गांव में एक सप्ताह से दो पेंथरो का पहाड़ी क्षेत्र में मूवमेंट है,फिर गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर परिसर में पैंथर का मूवमेंट। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर पैंथरों के रेस्क्यू की मांग की थी