बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
171
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

रॉन्ग साइड आ रही बस ने मारी टक्कर

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसके फलस्वरूप युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप (20) पुत्र मुकेश, निवासी अटलबंद, भरतपुर के रूप में हुई है। प्रदीप हलवाई का काम करता था और घटना के दौरान वह बाइक से अपने रिश्तेदारी वालों से मिलने जा रहा  था। तभी बांसी के पास एक निजी बस ने गलत दिशा से आकर उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे प्रदीप गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हुआ।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस थाने सेवर को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल प्रदीप को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल पहुंचाकर भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि इसका चालक मौका देखकर फरार हो गया।

सेवर थाने के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बस मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here