बारां पुलिस ने 40 लाख की स्मैक के साथ जयपुर के दो तस्कर गिरफ्तार किए

0
43
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बारां पुलिस का ऑपरेशन नशा-विनाश: 
_सालपुरा स्टेशन पर कवाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई; छीपाबड़ौद से जयपुर सप्लाई होनी थी खेप_
जयपुर । बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नशा-विनाश के तहत कवाई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सालपुरा स्टेशन के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व डीएसपी रामानंद यादव के सुपरविजन में कवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर मय जाब्ता गश्त पर थे। इस दौरान सालपुरा स्टेशन के मेन गेट के पास एक दुकान के बाहर दो युवक संदिग्ध हालत में बैठे नजर आए। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की और तलाशी ली, तो उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी मंगल बागरिया (20) निवासी कागिया कश्मीर, फागी और शंकर बागरिया (20) निवासी भोजपुरा फागी के पास से 100-100 ग्राम स्मैक व 02 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
नेटवर्क का खुलासा:
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर के बनवारी सांसी के लिए काम करते हैं। बनवारी के कहने पर ही वे छीपाबड़ौद में एक सब्जी की दुकान के पास किसी अज्ञात व्यक्ति से यह खेप लेकर आए थे और इसे जयपुर पहुँचाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना बनवारी सांसी और स्मैक सप्लाई करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
इस सफल कार्रवाई में कवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल कपिल कुमार, दशरथ सिंह और रामेश्वर (विशेष भूमिका) की अहम भूमिका रही। मामले की अग्रिम जांच अटरू थानाधिकारी अशोक कुमार को सौंपी गई है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here