- Advertisement -
“बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन – दिवाली एडिशन” लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजधानी के फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए एक खास मौका आने वाला है। फोर्ट रेस्टोरेंट, दुर्गापुरा, जयपुर में 27 और 28 सितंबर को “बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन – दिवाली एडिशन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन ड्रीम अचीवर्स द्वारा किया जा रहा है, जिसकी संस्थापक प्रीति गोयल हैं।
ड्रीम अचीवर्स का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस एग्ज़िबिशन में देशभर के नामी डिज़ाइनर्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स अपने नवीनतम कलेक्शंस पेश करेंगे। आगंतुकों को दिवाली शॉपिंग के लिए एक ही छत के नीचे ट्रेंडी कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर और अन्य आकर्षक प्रोडक्ट्स का शानदार संग्रह देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाने के लिए मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर मालिनी कपूर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगी। साथ ही, आयोजन के दौरान आगंतुकों के लिए आकर्षक लकी ड्रा भी रखे जाएंगे, जिससे उनकी शॉपिंग अनुभव और भी यादगार बन सके।
✨ दिवाली शॉपिंग का सबसे बड़ा ठिकाना
जयपुरवासियों के लिए यह फैशन और लाइफस्टाइल का महाकुंभ न केवल उत्सव की तैयारियों को खास बनाएगा बल्कि नए ट्रेंड्स और डिज़ाइन्स का अनुभव भी कराएगा।
- Advertisement -















































