- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बजरी माफिया से सांठगांठ पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई
सतर्कता शाखा का अब तक का सबसे सख्त डिकॉय ऑपरेशन
जयपुर I राजस्थान में अवैध बजरी खनन और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की है। सतर्कता शाखा द्वारा किए गए व्यापक डिकॉय ऑपरेशन के बाद कर्तव्य में गंभीर लापरवाही और बजरी माफिया से सांठगांठ पाए जाने पर 5 थानाधिकारियों को निलंबित तथा 6 को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सतर्कता) एस. सेंगाथिर के निर्देशन में की गई।
डिकॉय ऑपरेशन में खुली थानों की पोल
11 विशेष टीमों ने किया गुप्त ऑपरेशन
एडीजी सेंगाथिर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित 11 विशेष टीमों ने 18 व 19 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आम नागरिक बनकर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, नाकाबंदी और गश्त व्यवस्था का परीक्षण किया।
जांच में सामने आया कि कई थानों में:
अवैध बजरी परिवहन को नजरअंदाज किया जा रहा था
नाकाबंदी और गश्त में लापरवाही बरती जा रही थी
ड्यूटी के प्रति गंभीर उदासीनता दिखाई दी
इन थानों पर गिरी गाज
निलंबित थानाधिकारी (5):
शिवदासपुरा – जयपुर दक्षिण
पीपलू – टोंक
बरौनी – टोंक
पीसांगन – अजमेर
कोतवाली – धौलपुर
लाइन हाजिर किए गए थानाधिकारी (6):
गुलाबपुरा – भीलवाड़ा
कुन्हाड़ी – कोटा शहर
नान्ता – कोटा शहर
लालसोट – दौसा
गंगरार – चित्तौड़गढ़
लूणी – जोधपुर पश्चिम
सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
बजरी माफिया के मददगारों के लिए कोई जगह नहीं
पुलिस मुख्यालय ने साफ संदेश दिया है कि:
अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त या लापरवाह किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दोषी कार्मिकों के खिलाफ त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डिकॉय ऑपरेशन में दोषी पाए गए 11 थानों के 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए आईजी जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर रेंज को निर्देश जारी किए गए हैं।
सिर्फ खनन नहीं, पुलिस व्यवहार भी रडार पर
गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर माह में भी सतर्कता शाखा ने डिकॉय ऑपरेशन चलाकर इन बिंदुओं पर कार्रवाई की थी:
जीरो एफआईआर दर्ज न करना
परिवादियों से दुर्व्यवहार
साइबर अपराध शिकायतों में लापरवाही
महिला डेस्क पर संवेदनहीन व्यवहार
गश्त और थाना कार्यशैली में अनियमितता
पुलिस मुख्यालय का सख्त संदेश
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजरी माफिया के मददगारों के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है। अवैध खनन, परिवहन या भंडारण में लापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस व्यवहार भी रडार पर
इससे पहले नवंबर में भी सतर्कता शाखा ने जीरो एफआईआर, परिवादियों से व्यवहार, साइबर क्राइम शिकायतें और महिला डेस्क को लेकर डिकॉय ऑपरेशन किया था।
- Advertisement -
















































