- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर(प्रदीप कुमार डागा)डॉ. पवन श्रीमाली एडवोकेट अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ , ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा की यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। केंद्रीय बजट 26 विकास और समावेशन के संतुलन को दर्शाता है। मध्यम वर्ग को राहत, बुनियादी ढांचे में निवेश और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कृषि, महिला सशक्तिकरण और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर फोकस सरकार की दीर्घकालिक और दूरदर्शी सोच को प्रतिबिंबित करता है। कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
- Advertisement -








































