- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सीए सचिन कुमार जैन ने राजस्थान बजट को प्रदेश के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में मजबूत रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल योजनाओं का संकलन नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है।
जैन ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, अवसंरचना, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई गति देने का प्रयास किया गया है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र उत्थान का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक मजबूती और संतुलित विकास सुनिश्चित करेगा।
— सीए सचिन कुमार जैन
पूर्व रीजनल काउंसिल मेम्बर, ICAI
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं सह संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ
भाजपा राजस्थान
- Advertisement -














































