लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप प्रस्तुत बजट 2026-27 में युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ‘विकसित राजस्थान-2047’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
आरएसटीए की स्थापना
प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मजबूती के लिए ‘राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी’ (आरएसटीए) की स्थापना की जाएगी। सप्ताह के सभी दिनों में ऑनलाइन टेस्टिंग सुविधायुक्त सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
-
एक लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक ऋण पर 100% ब्याज अनुदान
-
30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य
-
1,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
स्टार्टअप्स व मेंटरशिप
-
प्रत्येक जिले में चयनित कॉलेजों में ‘वाईब्रेंट प्रोग्राम’
-
डिजिटल मेंटरिंग के लिए ‘ड्रीम प्रोग्राम’
-
स्टार्टअप्स की मजबूती हेतु आईस्टार्ट एंबेसडर प्रोग्राम
-
अजमेर, भरतपुर व कोटा में 30 करोड़ रुपये से ‘टेक्नो हब’ की स्थापना
स्किलिंग और विदेशी भाषा प्रशिक्षण
-
‘आउटकम बेस्ड स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड’ पहली बार लागू
-
1,000 युवाओं को अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी, जर्मन व कोरियन भाषा प्रशिक्षण
-
20 हजार कामगारों को ‘रिकॉग्निशन ऑफ प्रियोर लर्निंग’ के तहत प्रमाणन
स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा
-
500 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा
-
51.10 करोड़ रुपये का प्रावधान
-
‘स्कूल टू वर्क’ कार्यक्रम की शुरुआत
एससी-एसटी व अन्य योजनाएं
-
बी.आर.यू.पी.वाई योजना में 2,500 युवाओं को लाभ का लक्ष्य
-
युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत 706 इकाइयों को 764.43 करोड़ रुपये ऋण
-
रोजगार नीति-2026 के तहत 2029 तक 15 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य
राज्य सरकार का दावा है कि इन प्रावधानों से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के व्यापक अवसर मिलेंगे तथा प्रदेश की युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी।














































