बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का हुआ भव्य समापन

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का गुलाबी नगरी, बनीपार्क, जयपुर में हुआ भव्य समापन!
जयपुर  

जयपुर के बनीपार्क स्थित गुलाबी नगरी रेस्टोरेंट में आयोजित “बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन” का आज भव्य और शानदार समापन हुआ। इस दो दिवसीय एग्ज़िबिशन ने जयपुरवासियों को फैशन, त्योहार और लाइफस्टाइल की एक अद्भुत दुनिया से रूबरू कराया।

डिज़ाइनर कलेक्शन, आकर्षक एक्सेसरीज़, फेस्टिव वियर, होम डेकोर और पारंपरिक हस्तशिल्प से सजा यह आयोजन, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों — सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे जयपुर में यह एग्ज़िबिशन चर्चा का विषय बना रहा।

इस आयोजन का उद्घाटन सेलिब्रिटी गेस्ट अंकिता योगी और मां जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ था। ड्रीम अचीवर्स क्लब की संस्थापक प्रीति गोयल और उनकी प्रेरणादायक टीम – मीनाक्षी जैन, शिल्पा अग्रवाल, रुचि टिक्कीवाल, मीना सैनी, सुनीता कराड़िया, निर्मला सोनी, अंजू शर्मा और कविता कुड़ीवाल ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन दिवस को और भी खास बनाया सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर महावीर कुमार सोनी, फिल्म डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर मिताली सोनी, संपादक नवल किशोर शर्मा और फैशन डिज़ाइनर सरोज चौधरी की विशेष उपस्थिति ने।

यह एग्ज़िबिशन न केवल एक शॉपिंग डेस्टिनेशन रहा, बल्कि महिला उद्यमिता को मंच देने वाला एक प्रेरणास्पद आयोजन भी बना। आकर्षक ऑफर्स, उमंग से भरे माहौल और उत्सव की झलक ने लगभग 2500 आगंतुकों को एक खास अनुभव दिया।

“बैंड बाजा बारात” के इस भव्य समापन के साथ जयपुर ने एक और यादगार फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट को सफलतापूर्वक संजो लिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here