बड़ोदिया बस्ती में दसवां फाग उत्सव बना जनआस्था का महाकुंभ 

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रताप सिंह खाचरियावास की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
जयपुर (आर.एन. सांवरिया)

जयपुर। रेलवे स्टेशन स्थित बनीपार्क की बड़ोदिया बस्ती में आयोजित दसवां फाग उत्सव इस वर्ष जनआस्था, संस्कृति और उल्लास का भव्य संगम बनकर सामने आया। कांग्रेस कार्यकर्ता हर्षल आमेरिया एवं उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फूलों की होली, भक्ति और भाईचारे के रंगों से सराबोर इस आयोजन में बाबा श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर शाम तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा पंडाल “श्याम नाम” के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की उपस्थिति ने उत्सव को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली, भजनों पर नृत्य किया और आमजन के बीच बैठकर आयोजन का आनंद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज की पावन उपस्थिति एवं आशीर्वचन भी प्राप्त हुए। उनके संदेश ने श्रद्धालुओं में सकारात्मक सोच और धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ किया।

खाचरियावास ने आयोजक हर्षल आमेरिया एवं उनकी टीम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, भक्ति और जनउत्साह ने पूरे क्षेत्र को एक विशाल पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम में के.के. गर्ग, राजकुमार बागड़ा, सोनू गुप्ता, मंगल, अनिल खंडेलवाल, मनीष चतुर्वेदी, अजय कोटिया, पंकज शर्मा, प्रशांत सैनी, जय आर्य, प्रमोद शर्मा, नागेश्वर शर्मा, संतोष, प्रियरंजन, गौरव रॉय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here