अंबेडकर साहब की 69वीं पुण्यतिथि पर 69 मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि

0
256
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।अंबेडकर सर्किल, जयपुर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 69 मोमबत्तियाँ एवं दीपक जलाकर संविधान निर्माता को नमन किया गया।
अनुसूचित जाति विकास परिषद के महामंत्री महेश धावनिया ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर बाबा साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रिटायर्ड आईएएस लालचंद असवाल, रणजीत सिंह जाटव, महेश धावनिया, हरिचरण जग्रवाल, राजकुमार बसवाल, सुनील कुमार बैरवा, जीवन दीपक दातुनिया, खान सिंह, रामप्रसाद, अमर सिंह, रामस्वरूप, नारायण सिंह, आर.के. जाटव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों से आई महिलाओं ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीपक एवं मोमबत्तियाँ जलाईं और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here