बारिश के साथ तेज हवा से निम के पेड़ की डाली आंगनवाड़ी केंद्र पर गिरी,बड़ा हादसा टला

0
58
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सलुम्बर। जिले के सेमारी उपखण्ड क्षेत्र के जोधपुरिया गांव के बस स्टैंड मुख्य चौराहे पर स्थित करीब 100 वर्ष पुराने निम के पेड़ की एक डाली बीती रात तेज हवा के साथ बारिश के समय पेड़ की बड़ी डाली आंगनवाड़ी केंद्र पर गिरकर छत पर अटक गई,गनीमत रही कि रात का समय होने से चौराहे के आसपास व आंगनवाडी केंद्र में कोई मौजूद नही था,और ना ही सड़क पर कोई आवागमन था,जिससे कोई जनहानि नही हुई,सुबह जब जोधपुरिया के ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी मिली,इधर आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता मधुबाला वैष्णव पहुची तो ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र को आज बंद रखने की बात कहते हुए श्यामपुरा सरपंच बंसीलाल मीणा को पेड़ की डाली गिरने की सूचना देकर पेड़ की अन्य दो तीन लंबी डालियों को कटवाने की मांग की,जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना का कारण ना बने,बताया गया कि करीब 100 वर्ष पुराने विशाल निम के पेड़ की बड़ी बड़ी लंबी डालिया आसपास घरों व दुकानों को टच कर रही है,जिसे कटवाने की ग्रामीणों ने मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here