लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सलूंबर जिले के सेमारी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते रेबारीयो की ढाणी में एक कच्चा मकान गिर गया,घटना के वक्त मकान में भूरा पिता सवजी रेबारी सोए हुए थे जहा अचानक मकान गिरने से भूरा रेबारी चोटील हो गए,घटना को लेकर आसपास के लोगो ने घायल वृद्ध को सेमारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहा वृद्ध का इलाज किया गया,आज तीसरे दिन भी एक और घटना कारित हो गई,बकरियो और भेसो के बांधने सीमेंट की टीनशेड वाला मकान भी बारिश के चलते गिर गया।
सूचना पर ग्राम पंचायत सरपंच पति रूपलाल मीणा,नायब तहसीलदार डूंगरलाल प्रजापत पटवारी जगदीश मीणा,पंचायत समिति प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कलाल,मंत्री नारायण देवासी एवं रतनसिंह भवानीसिंह टोकर समाजसेवी शांतिलाल मीणा वार्ड पंच मोहन रेबारी भेरूलाल बरगोट समाज सेवी किशोर दर्जी मौके पर पहुंचे,और घटना की जानकारी जुटाई,और पीड़ित परिवार को बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार से हर संभव सहायता राशि प्रदान करवाने का आश्वासन दिया।










































