बाबा रामदेवजी जयंती पर 16वीं विशाल शोभायात्रा और वाहन रैली निकली

0
153
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज सुधार पर दिया जोर

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल):
बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति, जोधड़ास द्वारा बाबा रामदेवजी की जयंती के अवसर पर 16वीं विशाल शोभायात्रा और वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश मेहरा, समिति संरक्षक व पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी और श्रीजी ग्रुप के डायरेक्टर शंकर डांगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समिति के प्रवक्ता प्रकाश मंगलपुरा ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष सुरेश, जगदीश, पूरण तथा वर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने अपने उद्बोधन में समाज में एकता, शिक्षा के महत्व और व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया।

रैली का जगह-जगह स्वागत

  • सूचना केन्द्र पर बजरंग दल ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

  • सिटी कोतवाली चौराहा पर श्रीजी ग्रुप द्वारा अल्पाहार वितरित किया गया।

  • गुरू गोविन्दसिंह सर्किल पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पार्षद व पूर्व जिला महामंत्री हरीश सालवी ने अल्पाहार दिया।

  • शास्त्रीनगर में मेघवंशी समाज ने बाबा रामदेवजी की आरती उतारकर जलपान कराया।

  • अजमेर विद्युत विभाग के जेईएन लालचंद के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया।

मंदिर पहुंचकर हुआ समापन

शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर, हरणी महादेव पहुंचकर संपन्न हुई। यहां बाबा रामदेवजी की आरती, ध्वजारोहण और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाबा रामदेव मंदिर बड़ी हरणी ट्रस्ट अध्यक्ष भवानीराम गोवर्धन (महुआखुर्द), शंकर (भदालीखेड़ा), पूर्व पार्षदपति नानूराम बलाई, झरना महादेव अध्यक्ष रामेश्वर, भैरू (मलाण), हजारी (शास्त्रीनगर), प्रभु (नारायणपुरा), रामदेव (महुआखुर्द), परमानंद (खामौर), भैरू (मांडलगढ़), नंदजी (सिंगोली) सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here