बाबा रामदेव के जयकारों के साथ रुणिचा धाम के लिए 29वीं पदयात्रा रवाना

0
255
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जितेंद्र बालोत- संवाददाता

नसीराबाद/अजमेर।। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से बता रहै है जहां श्री बाबा रामदेव समिति की ओर से विश्व कल्याण की भावना के साथ रामदेवरा के लिए 29 वीं पदयात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में 51 सदस्य शामिल हैं। समिति के बाबा भागीरथ ने बताया कि यात्रा की शुरुआत मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर 10 मील शोकलिया से सुबह 10:15 बजे हुई। बाबा की झांकी, अखंड ज्योत और ध्वज पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू हुई।

भक्तों ने “अजमल घर अवतार, रुणिचा की श्याम की बाबो बली करें” के जयघोष लगाए। वही आपको बता दे की यात्रा रवाना होने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया। भक्त बाबा भागीरथ ने बताया कि यह यात्रा 10 दिन में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दसवें दिन यात्रा रामदेवरा पहुंचेगी। जहां रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के मंदिर में ध्वज पताका फहराकर भोग अर्पित किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here