- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी, थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सफल
सरमथुरा (धौलपुर)।
सरमथुरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 110 पव्वे बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने मोहन मीणा और नारायण सिंह मीणा, दोनों निवासी मानपुरा गांव, को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब बिक्री से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
- Advertisement -


















































